कैश कांड : सरकार गिराने की साजिश मामले में आज ED विधायक इरफान अंसारी से करेगी पूछताछ

रांचीःसरकार को गिराने की साजिश रचने के मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी शुक्रवार को कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी से पूछताछ करेगी। जो जानकारी है उसके मुताबिक इरफान अंसारी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे ईडी दफ्तर जाएंगे,

जहां ईडी के अधिकारी उनका बयान दर्ज करेंगे। ईडी यह जानने का प्रयास करेगी कि झारखंड में सरकार गिराने के लिए किसने क्या पहल की थी और इस आरोप में कितनी सच्चाई है।

इसी मामले में सोमवार 16 जनवरी को खिजरी के विधायक राजेश कच्छप व मंगलवार 17 जनवरी को कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी से पूछताछ की जाएगी। तीनों ही विधायकों को पिछले हफ्ते ईडी ने समन किया है।

गौरतलब है कि तीनों ही विधायकों को 30 जुलाई को हावड़ा में 49 लाख कैश के साथ पकड़ा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top