BREAKING: JPSC के अध्यक्ष होंगे एल ख्यांगते…

रांची (RANCHI) : बड़ी खबर जेपीएससी के अध्यक्ष को लेकर सामने आयी है. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष एल ख्यांगते ( L. Khiangte ) को नियुक्त किया गया है. इसकी अधिसूचना आज शाम तक जारी कर दी जाएगी. आपको बता दें कि जेपीएससी के अध्यक्ष का पद 7 महीने से खाली था. राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते को जेपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया. बताते चलें कि एल ख्यांगते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं. 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top