निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देकर ही चुनाव कराया जाय : चंद्रवंशी

नगर निकाय चुनाव में चंद्रवंशी महासभा पूरे दम खम के साथ उतेरगा : बजरंग वर्मा

रांची। झारखंड सरकार ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार के अनुसार निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं दिया है। जबकि पिछड़ों की जनसंख्या झारखंड में 60 प्रतिशत है। सरकार के इस पिछड़ा वर्ग विरोधी फैसले का अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा सख्त विरोध करती है। उक्त बातें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने बिहार क्लब में आयोजित संवाददात सम्मेलन में कही। श्री चन्द्रवंशी ने झारखंड सरकार से मांग की है कि नगर निगम चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देकर ही चुनाव कराया जाय। साथ ही पेसा की तरह नेसा (नगर निकाय उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) कानून नगर निकाय के लिए तत्काल बनाएं जाय। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि इसी तरह चंद्रवंशी समाज के लोगों का जाति एवं ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। चंद्रवंशी मे कहार और रवानी एक जाति है पर एक साजिश के तहत ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने में संबंधित अधिकारी रोड़ा बने हुए है। राज्य सरकार इस मामले में गंभीरता से लेते हुए कारवाई करें ताकि चंद्रवंशी छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय न हो। राष्ट्रीय महामंत्री बालमुकूंद दिवाकार ने कहा कि चन्द्रवंशी समाज के कुछ स्वंयभू लोग समाज को तोड़ने एवं बदनाम करने में लगे हुए है। उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग अपनी हरकतों से बाज आयें अन्यथा सख्त कानूनी करवाई की जायेगी। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में चंद्रवंशी महासभा पूरे दम खम के साथ उतेरगा। झारखंड में चंद्रवंशी समाज को मजबूत करने के लिए एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अगामी 2 दिसंबर से सदस्यता अभियान की शुरूआत की जायेगी। निकाय चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को तन-मन धन से मदद किया जायेगा। राष्ट्रीय महामंत्री बालमुकूंद दिवाकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन वर्मा ने कहा कि झारखंड सहित बिहार, बंगाल, यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ सहित पूरे देश भर में चंद्रवंशी समाज को मजबूत करने के लिए एक कोर कमिटी का गठन किया गया है।

संगठन मजबूती के लिए कोर कमिटी का गठन
जिसमें राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामजी सिंह, हरिशंकर, रविन्द्र वर्मा, बजरंग वर्मा, राजन वर्मा, बिन्दुल वर्मा, संजय चंद्रवंशी, प्रो अजय सिंह, डॉ उमेश सिंह, पूर्णिमा चंद्रवंशी एवं बालमुकूंद दिवाकार को रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top