रांची | राजधानी रांची के इटकी इलाके में हाथियों ने 4 लोगों की जान ले ली है. मृतकों में सुखवीर उरांव, गोविंदा उरांव, पुनिया देवी, राखवा देवी है. एतवा उरांव घायल हो गया है. घायल एतवा उरांव का रिम्स में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इटकी थाना क्षेत्र में जंगल से दो हाथी गांव की ओर निकले थे लेकिन रास्ते में दोनों बिछड़ गए. एक हाथी इटकी के गढ़गांव में ही रह गया. इस हाथी ने गांव उत्पात मचाया. एक-एक कर चार लोगों की जान ले ली.
घटना की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. इधर हाथी को देखने के लिए पूरा गांव जमा हो गया है. प्रशासन उनसे अपील कर रही है कि वह हाथी से दूरी बनाए रखें. बताया जा रहा है कि हाथी के गांव के समीप पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उसे भगाने के लिए जुट गए. दोपहर तक हाथी काफी गुस्से में था. इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत में है.

प्रातिक्रिया दे