जपला शहर की ओर जाते हाथियों ने रास्‍ते में तीन को पटक कर मार डाला

जंगल से निकल शहर की ओर बढ़ रहा हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत

पलामू। जंगल से निकल कर हाथियों का झुंड जपला शहर की ओर की आने की सूचना से लोग परेशान और दहशत में है। लोगों ने बताया कि हाथी हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के नजदीक तक पहुंच गए हैं। इस बीच हाथियों की झुंड की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। वन विभाग और पुलिस हाथियों को शहर में प्रवेश करने से रोकने में जुट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह पांच बजे हाथियों का झुंड सबसे पहले हुसैनाबाद थाना के दंगवार ओपी क्षेत्र में देखा गया। किशनपुर गांव में हाथी ने किसान वंशी मेहता को पटक कर मारा डाला। वह सुबह में खेत गया था। स्थानीय लोग उसे उठाकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर धीरे-धीरे हाथियों का झुंड जपला के करीब आ पहुंचा है। इसी दौरान झुंड ने जपला चौबे के रहने वाले मनोज राम को पटक कर मार डाला। इसी के साथ हाथियों ने एक और आदमी को अपना शिकार बनाया है। तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हाथी झुंड का खौफ बढ़ गया है।

करीब एक दर्जन की संख्या में है हाथी
झुंड में एक दर्जन के करीब हाथी बताए जा रहे हैं। हालांकि यह किधर से आए स्पष्ट नहीं है। हुसैनाबाद के आसपास जंगल नहीं है। यहां हाथियों का मूवमेंट नहीं रहा है। कुछ लोगों को कहना है कि हाथियों के बिहार के औरंगाबाद तो कुछ छतरपुर और चतरा की तरफ से आने की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी हाथियों को शहर में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top