पुलिस और टीपीसी के बीच मुठभेड़, राइफल, 46 गोलियां सहित अन्य सामान बरामद

रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के लुकैया जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी और पुलिस के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से राइफल, 46 गोलियां सहित कई अन्य सामान बरामद किया है।

एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी बुढ़मू के जंगल में जमा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गयी। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भागने में सफल रहे। टीम में डीएसपी खलारी, बुढ़मू, ठाकुरगांव और पिठौरिया थाने की पुलिस एवं एसएसपी का क्यूआरटी टीम शामिल था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top