जमशेदपुर : बिरसानगर किफायती आवास परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे अभियंता

Jamshedpur : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 अंतर्गत बन रहे बिरसानगर किफायती आवास परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण भारत सरकार के अभियंता जे के प्रसाद द्वारा किया गया. उनके द्वारा पूरे भारत वर्ष में चल रहे इस परियोजना में से बिरसानगर आवास परियोजना को वृहद एवं उत्कृष्ट बताया. साथ ही हो रहे निर्माण कार्य से काफी संतुष्ट हुए.

बिरसानगर जमशेदपुर में बन रहे किफायती आवास परियोजना में G +8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है, जिसमें अब तक कुल 24 ब्लॉक में 7372 निर्माण कार्य की शुरुवात हो चुकी है, साथ 8 ब्लॉक में प्लिंथ लेवल तक का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, द्वारा संवेदक को जल्द से जल्द एक फ्लैट का मॉडल पूरा करने का निर्देश दिया गया. ताकि लाभुकों के बीच अपने बन रहे आवास को देखा जा सकेगा. इससे उन्हें आवास में उपयोग होने वाले सभी चीजों की जानकारी मिल सकेगी. साथ ही निर्माण कार्य में लगे संवेदक को निर्माण से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्देश दिया एवं सभी बिल्डिंग के आस-पास पौधा भी लगाने का निर्देश दिया जिससे आगे जा कर लाभुको को उसका लाभ मिल सके.

निरीक्षण के दौरान जुडको के DGM संतोष चौबे, नगरीय प्रशासन निदेशालय के फिरोज आलम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के राहुल कुमार, सरीता कुमारी, दीपक माझी, योगेश कालिंदी तथा संवेदक उपस्थित थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top