48 घंटे बाद भी हिमांशु का पता नहीं, दीपाटोली में लापता किशोर की चिंता बढ़ी

रांची : रांची के दीपाटोली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना आई है। बांधगाड़ी निवासी हिमांशु मुंडा पिछले 48 घंटे से घर नहीं लौटे हैं, जिससे उनके परिवार और पूरे इलाके में चिंता का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा 07 अप्रैल 2026 को अपराह्न लगभग 4 बजे खेलने के लिए घर से निकले थे। रोज की तरह वह मोहल्ले में खेल रहे थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

परिवार की चिंता बढ़ी

हिमांशु के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा बिना बताए कहीं नहीं जाते थे। अचानक उनका लापता होना परिवार के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। मां नीतू नगरुवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता रंजीत मुंडा लगातार बेटे की तलाश में जुटे हुए हैं। परिवार ने बताया कि अब तक कोई कॉल या सूचना नहीं मिली है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

पुलिस से मदद और लोगों से अपील

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई करते हुए बच्चे को खोजने की मांग की है। इसके साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि यदि किसी को हिमांशु के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क करें।

लापता किशोर की जानकारी

  • नाम : हिमांशु मुंडा
  • पिता : रंजीत मुंडा
  • माता : नीतू नगरुवार
  • पता : बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची
  • उम्र : 14 वर्ष
  • लापता होने का समय : 07 अप्रैल 2026, दोपहर 4 बजे
  • संपर्क नंबर : 8709002060, 9304946708

परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हिमांशु का जल्द पता लगाया जा सके। एक छोटी सी सूचना भी बच्चे को उसके घर वापस लाने में मददगार साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top