पंजाब | अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास देर रात एक बजे फिर धमाका हुआ. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. देर रात ही श्री गुरु राम दास सराय को खाली करवा दिया गया. इलाके को भी सील कर दिया गया है पुलिस ने संदेह के आधार पर यादवीर सिंह नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है. सूत्रों के मूताबिक, यादवीर सिंह के बैग से कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने भी सैंपल इकट्ठा किया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पुष्टि हो पायेगी कि यह कैसा धमाका था.
स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, एक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे