पूजा सिंघल की निलंबन अवधि में विस्तार, अभी और 156 दिन रहेंगी निलंबित

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार IAS पूजा सिंघल (Suspended IAS Pooja Singhal) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जहां एक तरफ ईडी ने उनकी 82.77 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया गया है। वहीं अब उनके निलंबन अवधि को 8 नवंबर के बैक डेट से 180 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यानि कि अब अगले अगले 156 दिन के लिए पूजा सिघंल निलंबित रहेगी। बता दें कि केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (Union Ministry of Personnel) भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार राज्य सरकार की समीक्षा समिति ने पूजा सिंघल के न्यायिक हिरासत में रहने के कारण यह आदेश दिया है।

12 मई को हुई थी गिरफ्तारी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 मई में गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल को 30 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद 10 जून को अगले 30 दिन के लिए निलंबन अवधि में विस्तार किया गया था। इस दौरान भी जमानत नहीं मिलने के कारण दूसरी बात 120 दिन के लिए निलंबन अवधि का विस्तार हुआ था। इसके में 8 नवंबर माह में ही पूरी हो गई थी,लेकिन इस मामले की समीक्षा समिति के पास विचाराधीन है इसलिए अगले 156 दिन के लिए पूजा निलंबित रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top