12वीं बोर्ड की फिजिक्स परीक्षा रद्द करने वाला विज्ञापन फर्जी : जैक सचिव

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12वीं बोर्ड की फिजिक्स परीक्षा रद्द करने वाला विज्ञापन पर स्पष्ट्रीकरण दिया है। जैक सचिव एमके सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर इंटर की फिजिक्स परीक्षा रद्द करने वाला विज्ञापन फेक है। जैक द्वारा ली जाने वाली मैट्रिक और इंटर की कोई भी परीक्षा रद्द नहीं की गयी है। व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया पर सुबह से जो विज्ञापन सकुर्लेट हो रहा है। वह एक अफवाह है। किसी भी विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज रविवार की सुबह से झारखंड एकेडमिक काउंसिल का एक विज्ञापन सोशल मीडिया में चल रहा है। जिसमें लिखा हुआ है कि 22 मार्च को ली गयी इंटर की भोतिक की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। रद्द की विषयों की परीक्षा 3 अप्रैल को प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी। ऐसे में विद्यार्थियों में असमंजस बना हुआ था। संज्ञान में आने के बाद जैक सचिव ने इस विज्ञापन को फर्जी बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top