हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा में चल रहा आमरण अनशन छठे दिन टूटा

जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ जारी अनशन आज छठे दिन का टूटा

रामनवमी महासमिति अध्यक्ष ,सदर सीओ , लोहसिंघना थाना प्रभारी एवं सदर थाना प्रभारी की मौजूदगी में तुड़वाया गया आमरण अनशन

हजारीबाग – जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा में चल रहा आमरण अनशन आज छठे दिन जिला प्रशासन की तरफ से पहुंचे सदर सीओ राजेश कुमार एवं लोहसिंघना ने थाना प्रभारी अरविंद सिंह तथा सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह की मौजूदगी में अनशन कर रहे लोगो की मांगो को अनसिक रूप से मानते हुए गंगाजल और नारियल पानी पिला का तोड़ा गया ।

इस दौरान वहा पे महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव , रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत प्रधान भी मौजूद रहे । अनशन तुड़वाने के पश्चात सदस्यों राजेश कुमार ने हमसे बात करते हुए बताया कि लाउडस्पीकर एवं छोटे बॉक्स को को अनुमति दी गई है । वहीं अनशन पर बैठे हिंदू प्रचारक अमन ने बताया कि अनशन पंप लगवाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि लाउडस्पीकर और छोटे साउंडबॉक्स को अनुमति प्रदान कर दी गई है तभी उन्होंने अनशन त्यागा है तथा गंगाजल जो सबसे शुद्ध होता है उसे पिलाकर अनशन तुड़वाया गया है । वह रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने कहा कि रामनवमी को बचाने के लिए आराम बाग अनशन पर बैठे थे जिला प्रशासन ने कुछ मांगे मान ली है परंतु चलंत डीजे पर अभी भी प्रतिबंध जारी है और खुशी की बात है कि राम भक्तों ने अपना अनशन त्याग दिया है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top