रांची। रातू थाना के काठीटांड़ के रानी बगीचा के रहने वाले पवन गुप्ता की पत्नी आरती देवी अपने घर में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली,घटना की जानकारी आज सुबह घर वालों को हुई। मृतका की दो बेटियों व उसके पति पवन गुप्ता जब सो कर उठे तो आरती को बिस्तर पर नहीं देखा,उसके बाद घर के लोग दूसरे कमरे में गये तब उसकी लाश फंदे से झूलता देख शोर मचाने लगे। बाद में आस पास के लोग भी उसके घर के पास जमा हो गये। बाद में घटना की जानकारी रातू थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
बराबर झगड़ा होता रहता था
मुहल्ले के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पवन गुप्ता का पत्नी आरती देवी के साथ बराबर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिससे तंग आ कर उसने घर के सभी लोगों को सोता हुआ देख अहले सुबह फंसी लगा कर जान दे दी।
आरती पूर्व में भी कई बार जान देने की कोशिश की थी
मृतका की दो बेटियां हैं,वह अपने पति के साथ काठीटांड़ चौक के नजदीक चाय की दुकान चलाती थी। आरती द्वारा फांसी लगाने के कारणों की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है,लेकिन आरती पूर्व में भी कई बार जान देने की कोशिश की थी,एक बार वह कुंआ में भी कूद गयी थी जिसे गांव के लोगों ने बचा लिया था।
प्रातिक्रिया दे