दो ट्रकों में जबरदस्‍त भिड़ंत

पाकुड़। पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर गोपीनाथपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर में दोनो चालक एवं एक उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए । घटना 5 बजे सुबह की है। दुर्घटना में दोनो वाहनों के चालक केबिन के परखच्चे उड़ गए और एक चालक केबिन में दब कर करीब एक घंटे तक फंसा रहा जिसे केबिन के गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने के साथ पाकुड़िया पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी घायलों को पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुरहाट रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल समस्तीपुर निवासी चालक संजीव राय (उम्र 26) का दाहिना हाथ एवं माथे पर गंभीर जख्मी हुआ है, समस्तीपुर के ही उपचालक पंकज कुमार महतो (उम्र 36) का बायां पैर टूट गया है,  जबकि उत्तर प्रदेश के ट्रेलर चालक जाबीद शेख (उम्र 25) को पेट में गंभीर जख्म हुआ है। बताया जाता है कि झपकी लगने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुई और दुर्घटना घटी है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top