रांची : हरमू रोड स्थित प्राणा रेस्टोरेंट में लगी आग

रांची | राजधानी रांची के हरमू रोड के गौशाला चौक स्थित प्राणा रेस्टोरेंट में शनिवार को आग लग गयी। आग लगने की खबर से वहां अफरा-तफरी मच गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी से कितना नुकसान हुआ है, इसका पता आकलन के बाद ही चल पायेगा। आग लगने का कारण भी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। प्राणा रेस्टोरेंट आरएस स्क्वायर बिल्डिंग के सबसे ऊपर फ्लोर पर स्थित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top