जयनगर रोड में शॉट सर्किट से लगी दुकान में आग, पांच लाख का नुकसान

कोडरमा। जयनगर रोड स्थित रिया श्रृंगार नामक मनिहारी दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। आग लगने से दुकान का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक वीरू साव ने बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात को मुझे सूचना मिली की मेरे दुकान से तेज धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद हमलोग दुकान पहुंचे। तो वहां देखा कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। साथ ही आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल को दी गयी। जिसके बाद दमकल आकर आगू पर काबू पाया। वीरू साव ने बताया कि अगलगी से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वीरू साव ने कहा कि आग की घटना के बाद मेरे समक्ष रोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इसी दुकान के सहारे परिवार का भरण पोषण करते थे। जो अब मुश्किल हो गया है। सारा पूंजी आग में जलकर स्वाहा हो गया आगे क्या करेंगे समझ में नहीं आ रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top