पहली बार अल्बर्ट एक्का चौक आए कोई राष्ट्रपति…

रांची। राजधानी की हृदय स्थली अल्बर्ट एक्का चौक आज फूला नहीं समा रहा था। आज पहली बार देश की राष्ट्रपति इस चौक पर पहुंची थी। चौक स्थित परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने माल्यार्पण किया। इस दौरान अल्बर्ट एक्का चौक के चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अल्बर्ट एक्का चौक पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सीधे राजभवन गई, जहां राज्य की प्रथम महिला और अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति महोदया का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top