मिट्टी के अवैध उत्खनन के विरुद्ध वन विभाग ने की कार्रवाई, एक हाईवा जब्त

रांची। मांडर-बुढ़मू वन क्षेत्र के खलारी के जंगल के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी उठा रहे एक कंपनी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग ने मिट्टी लोड एक हाईवा को भी पकड़ मैक्लुस्कीगंज वन विभाग कार्यालय ले गया है। साथ ही दो हाईवा, एक पोकलेन के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है। जानकारी अनुसार रेलवे ने एक निजी कंपनी को काम दिया है। इस कंपनी से जुड़े लोग यहां मिट्टी खनन कर नई रेल लाइन परियोजना में मिट्टी भर रहे हैं। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वरीय पदाधिकारी को दी। तब मांडर वन प्रमंडल पदाधिकारी अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे। और जंगल से मिट्टी उठाते हुए एक हाईवा को जब्त कर लिया। इस संबंध में वनपाल रामेश्वर उरांव ने बताया कि जांच चल रही है। सभी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top