एक्सक्लूसिव: NRHM नियुक्ति घोटाले पर अस्पताल प्रबंधक चयन के लिए जांच समिति का गठन

झारखंड सरकार ने अस्पताल प्रबंधक चयन में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी का गठन

झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने अस्पताल प्रबंधक के चयन की प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की घटनाओं की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस जांच समिति में अपर सचिव संदीप कुमार दोराईबुरू, उप सचिव ध्रुव प्रसाद और प्रशाखा पदाधिकारी माधवी शामिल हैं। संदीप कुमार दोराईबुरू को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि ध्रुव प्रसाद और माधवी समिति के सदस्य होंगे।

जांच का उद्देश्य और प्रक्रिया

यह समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत चयनित 126 अभ्यर्थियों के मामले की विस्तृत जांच करेगी। आदेश में बताया गया है कि समिति को इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। समिति को अपनी जांच रिपोर्ट 2 सितंबर 2026 तक विभाग को प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। इसके साथ ही, समिति को मामले से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने की भी अनुमति दी गई है।

चयन सूची पर उठते सवाल और भ्रष्ट्राचार के आरोप

चयन सूची को लेकर उठ रहे सवाल और भ्रष्ट्राचार के आरोपों ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। यह जांच समिति इन आरोपों की सत्यता का पता लगाने का प्रयास करेगी और सुनिश्चित करेगी कि अस्पताल प्रबंधक का चयन पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top