2014 से आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच, IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म्स कमेटी का गठन

झारखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच के लिए लिया निर्णय

राज्य सरकार ने JPSC और JSSC द्वारा 2014 से आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाई गई थी। यदि इस SOP का सही से पालन किया गया होता, तो प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता नहीं होती।

रिफॉर्म्स कमेटी का गठन

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार लाने के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक सुधार समिति के गठन की भी घोषणा की है। यह समिति परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top