पंजाब के पूर्व सीएम अमरेंद्र सिंह होंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाने का आदेश जारी कर दिया गया है.कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी बीजेपी में विलय कर दिया था.

बता दें, महाराष्ट्र के मौजूदा गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जता चुके थे, जिसके बाद कैप्टन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं. हाल ही में उन्हें बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. बीजेपी में लगातार उनका कद बढ़ रहा है. वहीं अब उन्हें महाराष्ट्र का गवर्नर बना दिया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top