रांची के कांके चौक पर, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या 

रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य की दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को कांके चौक में गोली मारी गयी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस भी घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने अनिल टाइगर के शव को कब्जे में ले लिया है और रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top