ऑटो और ट्रक की टक्कर में ऑटो में सवार चार लोग घायल

खलारी | डकरा सीएचपी के समीप ऑटो और ट्रक की टक्कर में ऑटो में सवार चार लोगों को गंभीर चोट आई है।घटना के सम्बंध मिली जानकारी अनुसार ऑटो खलारी से डकरा की तरफ आ रही थी ठीक डकरा सीएचपी के समीप विपतित दिशा से आ रहीं ट्रक ने टक्कर मार कर फरार हो गया ऑटो में बैठे दो महिलाएं सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गये सभी घायलों का इलाज डकरा केंद्रीय अस्पताल में प्रथमिक उपचार के बाद दो महिला को रांची रेफर कर दिया गया।आक्रोशित लोगों ने खलारी डकरा मुख्य मार्ग को घंटो जाम रखा।स्थानीय लोगो का मांग था कि घायलों का इलाज का खर्चा ट्रक मालिक दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top