दुमका में वज्रपात होने से चार व्यक्ति घायल


रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर अमरपुर यात्री शेड के समीप वज्रपात होने से चार व्यक्ति घायल होने की सूचना प्रकाश में आई है |

घटना के विषय में बताया जा रहा है कि सोमलाल हांसदा, सनी मुर्मू (49), जीवन किस्कू तीनों अमरपुर से बारापलासी हटिया जा रहे थे | और सरैयाहाट प्रखंड के सरकारी शिक्षक रामकिशोर वर्मा मतगणना प्रशिक्षण लेकर दुमका से लौट रहे थे कि अचानक अमरपुर यात्री शेड के समीप वज्रपात होने से चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए |

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए फूलों झानो कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका भेज दिया गया |

घायल:-

  1. जीवन किस्कू (28) कुरकुटिया (नोनीहाट )
  2. सोमलाल हांसदा (30) मड़पा (नोनीहाट )
  3. शनि मुर्मू (49) बरमसिया, रामगढ़
  4. रामकिशोर वर्मा जोकि सरैयाहाट प्रखंड में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं |

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *