विकास सेवा निकेतन में निशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर


रांची। विकास सेवा निकेतन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने आज अलंबिक कंपनी के सहयोग से निशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी शिविर का आयोजन किया। अस्पताल के डायरेक्टर राधा चरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उदघाटन किया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस शिखर ने मरीजों का इलाज किया। जटिल रोगियों का मशीन से इलाज किया गया। इस अवसर पर राधा चरण सिंह ने बताया कि हड्डियों और जोड़ों का दर्द आज के दौर में बेहद आम बात हो गयी है। उम्र दराज के लोग ही नहीं कम उम्र के युवा भी हड्डियों के दर्द से अछूते नहीं हैं। आज के दौर की लाइफ स्टाइल और खानपान के चलते ज्यादातर लोग इससे निजात पाने के लिए डॉक्टर के पास जाने की बजाय घर पर ही तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते रहते हैं। जो कि आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में हड्डी रोग से ग्रस्त रोगियों को बीमारी के दिक्कत से निजात पाने के लिए हड्डियों की जांच करवाने के जरूरत है। मौके पर डॉ एसपी सिंह, डॉ संतोष कुमार, डॉ मुकेश कुमार, अकरम, मैनेजर द्वारिका सिंह, कृष्णा उरांव तथा प्रमिला कुमारी सहित अस्पताल के स्टॉफ व नर्सिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top