गम्भीर ने पिच पर उठाए सवाल, बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा

कोलकाता में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार, गौतम गंभीर का पिच पर बयान

कोलकाता: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में भारत को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इस मैच में भारत ने टर्निंग ट्रैक की मांग की थी, लेकिन यह रणनीति उलटी पड़ गई। मैच के बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने पिच को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की।

गौतम गंभीर का पिच पर बयान

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने जिस पिच की मांग की थी, हमें वैसी ही पिच मिली। आपको स्पिन खेलने की कला आनी चाहिए। अधिकतर विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं।”

उन्होंने यह भी कहा, “मुझे लगता है कि 123 रनों का लक्ष्य चेज करना आसान था। यहां बेहतर मानसिकता की आवश्यकता होती है।”

भारत की पारी 100 रनों के भीतर समाची

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिससे टीम केवल 93 रन बना सकी। इस हार के साथ भारत ने 124 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं किया।

साउथ अफ्रीका ने रचा नया इतिहास

इस मैच में जीत दर्ज करते हुए साउथ अफ्रीका ने 15 सालों के बाद भारत में टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले, उन्होंने 2010 में भारतीय धरती पर टेस्ट मैच अपने नाम किया था। अब साउथ अफ्रीकी टीम इस सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है।

साउथ अफ्रीका ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ इस मैच में 124 रन का बचाव करते हुए साउथ अफ्रीका ने भारत में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया। इससे पहले, भारत ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 107 रन की डिफेंस की थी।

इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड का नाम है, जिसने 2024 में वानखेड़े स्टेडियम पर 147 रनों का बचाव किया था, जिससे भारत को 3-0 से हराया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top