टीम इंडिया के कप्तान गिल के विश्व कप से बाहर होने पर गंभीर का जवाब

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बड़ा आश्चर्य देखने को मिला है। चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को टीम से बाहर कर दिया, जो कि कई लोगों के लिए चौंकाने वाला निर्णय है। यह निर्णय शनिवार दोपहर को आया और किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि 26 वर्षीय इस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिलेगी।

चयनकर्ताओं का बड़ा निर्णय

शुभमन गिल पिछले कुछ महीनों से भारतीय टीम के मुख्य सदस्यों में शामिल रहे हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे प्रारूप में कप्तानी भी की है और टी-20 टीम में उप-कप्तान का दाईत्व निभाया था। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें बाहर करने का कठिन निर्णय लिया।

गौतम गंभीर का चुप्पी साधना

जब टीम का ऐलान किया गया, तो मुख्य कोच गौतम गंभीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। मीडिया ने उन पर सवालों की बाढ़ ला दी, खासकर गिल के चयन से बाहर रहने के बारे में, लेकिन गंभीर ने किसी भी सवाल का उत्तर नहीं दिया। तुरंत अपनी कार में बैठकर वहाँ से चल दिए, उनके मौन ने और भी सवाल खड़े कर दिए।

सैमसन और अभिषेक करेंगे ओपनिंग

गिल हाल ही में एशिया कप में उप-कप्तान रहे थे, जब संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में पीछे भेजा गया था। बाद में सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और जितेश शर्मा को उनकी जगह दी गई। अब जब गिल और जितेश दोनों बाहर हैं, तो यह लगभग निश्चित है कि सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे।

गिल का खराब फॉर्म

शुभमन गिल पिछले कुछ समय से टी-20 प्रारूप में अच्छी फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने T20 इंटरनेशनल में 15 मैच खेले और महज 291 रन बनाए, जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं था। उनका सर्वोच्च स्कोर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 47 रन रहा, लेकिन यह जोड़ी अब तक अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई।

गिल की चोट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी-20 मैच से पहले गिल के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके कारण वह अहमदाबाद में अंतिम मैच नहीं खेल पाए। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया, जिन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। गिल के बाहर होने के बाद उप-कप्तान का दाईत्व अब अक्षर पटेल को सौंपा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top