पोस्टर चिपका कर गैंगस्टर गोपाल गैंग ने मांगी रंगदारी, पुलिस जांच शुरू

लातेहार। आम लोगों में दहशत बनाने के लिए गैंगस्टर गोपाल के नाम से पोस्टरबाजी की जा रही है। पोस्टरबाजी के माध्यम से लेवी देने व गैंग की बात मानने को कहा गया है। चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल और चतरा रेलवे स्टेशन इलाके में गैंगस्टर गोपाल शार्क शूटर के नाम से पोस्टर देखे गये हैं। जिले में पहली बार गैंगस्टर गोपाल शार्क शूटर के नाम से पोस्टर लगाये गये हैं। पोस्टर के माध्यम से चेतावनी दी गयी है कि गैंगस्टर गोपाल को रंगदारी देनी होगी। जो इसकी अनदेखी करेगा वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा। इलाके में इस तरह के पोस्टर लगने से लोगों में •ाय का माहौल है। हालांकि सूचना के बाद पुलिस पोस्टर जब्त कर लिया है। मामले में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि दहशत फैलाने के लिये असामाजिक तत्वों ने पोस्टरबाजी की है। जिस इलाके में पोस्टरबाजी की गयी है वहां सीआरपीएफ की तैनाती है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top