कचरा चुनने वाली महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

रांची | पुंदाग ओपी के जोहार नगर में कचरा चुनने निकली महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया. आस-पास के लोगों ने महिला को प्रसव पीड़ा में देखकर मानवता दिखायी. महिलाओं ने सड़क किनारे ही महिला की डिलीवरी करायी. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. प्रसव के बाद पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा को सदर अस्पताल भेजा.

स्थानीय महिलाओं के अनुसार, महिला बिरसा चौक की रहने वाली है. वह रविवार सुबह करीब 7.30 बजे पुंदाग ओपी क्षेत्र में कचरा चुनने गयी थी. तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगा. इसके बाद महिला ने मदद के लिए आवाज लगाई. आवाज सुनकर आसपास की महिला दौड़कर गयीं. प्रसूता ने बताया कि उसे प्रसव पीड़ा हो रहा है. वहां मौजूद महिलाएं प्रसूता को थोड़ी दूर लेकर गयी. तभी दर्द अचानकर बढ़ा गया. फिर महिलाओं ने साड़ी से घेरकर महिला का सड़क किनारे ही सुरक्षित डिलीवरी करायी. डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को सदर अस्पताल भेजा गया.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top