बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना बने विजेता, फरहाना भट्ट दूसरे स्थान पर

बिग बॉस 19: गौरव खन्ना बने इस सीजन के विजेता

मुंबई: टीवी का बेहद चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है। इस शो के फैंस का इन्तजार ख़त्म हो गया है, क्योंकि विजेता का नाम घोषित कर दिया गया है। गौरव खन्ना ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है, जबकि फरहाना भट्ट ने रनर-अप के तौर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। गौरव को जीत के ईनाम स्वरूप 50 लाख रुपये और एक नई कार भी मिली है।

फिनाले की खास बातें

ग्रैंड फिनाले में कई मशहूर चेहरे शामिल हुए, जिनमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और करण कुंद्रा शामिल थे। सलमान खान ने समारोह में गौरव के विजेता होने का ऐलान किया और उन्हें ट्रॉफी सौंपी। जैसे ही यह खबर सामने आई, वहां मौजूद सभी ने जोरदार तालियाँ बजाईं। इस सीजन का शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था और इसे 15 हफ्तों के बाद अपना विजेता मिला है।

कंटेस्टेंट की सूची

इस सीजन में कुल 16 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें बाद में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शामिल की गई। कुल मिलाकर 18 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने। यहां इस सीजन के सभी प्रतियोगियों की सूची दी गई है:

  • गौरव खन्ना (विजेता)
  • फरहाना भट्ट (फर्स्ट रनर-अप)
  • अमाल मलिक
  • तान्या मित्तल
  • प्रणित मोरे
  • अशनूर कौर
  • जीशान कादरी
  • आवेज दरबार
  • नगमा मिराजकर
  • नेहल चुडासमा
  • बसीर अली
  • अभिषेक बजाज
  • नतालिया जानोसजेक
  • नीलम गिरी
  • कुनिदा सदानंद
  • मृदुल तिवारी
  • शहबाज बदेशा (वाइल्ड कार्ड)
  • मालती चाहर (वाइल्ड कार्ड)

प्रतियोगिता का सफर

शो के निर्माता पहले नतालिया जानोसजेक और फिर नगमा मिराजकर को बाहर निकाल चुके थे। इसके बाद एक-एक करके सभी प्रतियोगियों का सफर खत्म हुआ। अंततः टॉप-5 में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, और तान्या मित्तल रहे। गौरव खन्ना की जीत ने उनके फैंस को काफी उत्साहित किया है, और वे सोशल मीडिया पर उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं। इस साल प्रतियोगिता में 17 अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर उनकी सफलता एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top