2500 रूपए के लालच में गया 1 करोड़ , खायेंगे जेल की हवा

चाईबासा/जमशेदपुर:झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में गुरुवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपए के साथ मनोहरपुर के कोयना प्रक्षेत्र, पोड़ाहाट, आनंदपुर एवं सोंगरा चक्रधरपुर के वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) विजय कुमार और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया है। इस बावत मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में ढाई हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत एसीबी से की थी

।इसके बाद एसीबी के डीएसपी एस तिर्की के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वादी से घूस लेते हुए रेंजर और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली, तो वहां से 99 लाख 2 हजार 540 रुपए नकद बरामद किए गए। एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर जामशेदपुर ले गई है। वहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *