हेयर वॉश के बाद होने वाले फ्रिजी बालों से पाएं छुटकारा


सर्दियों के मौसम में बालों से जुड़ी कई समस्या बढ़ जाती हैं, फिर चाहें ये बालों के फ्रिजीनेस से जुड़ी हो या फिर डैंड्रफ से। इस मौसम में अक्सर बालों की केयर कम हो जाती है, जिसकी वजह से स्किन के साथ बालों में भी ड्राईनेस की समस्या आ जाती है।
सर्दियों के मौसम में बाल बहुत ज्यादा मॉइश्चर खो देते हैं, ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से बाल धोए जाते हैं। जिसकी वजह से बाल डैमेज हो जाते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए आपको अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। जानते हैं कुछ बदलावों के बारे में जो आपको बालों की केयर करते हुए
करना चाहिए।
1) शैम्पू के बाद जरूर करें कंडीशनर : कई लोगों की आदत होती है कि वह कंडीशनर होने के बाद भी इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हें लगता है कि हमेशा हेयर वॉश के बाद कंडीशनर लगाने से बाल खराब हो जाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सर्दियों के मौसम में कंडीशनर लगाना बेहद जरूरी है। क्योंकि इस मौसम में हवा में नमी नहीं होती है, ऐसे में कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी है।
2) सीरम इस्तेंमाल करने की बनाएं आदत : जैसे नहाने के बाद आप पूरे शरीर में बॉडी क्रीम लगाते हैं ठीक उसी तरह बालों में सीरम का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। ये बालों में मॉइश्चर को लॉक करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल सॉफ्ट और फ्रिज फ्री रहें, तो आप शैम्पू के बाद सीरम का इस्तेमाल करने की आदत बनाएं।
3) गीले बालों को ऐसे करें कॉम्ब : कई लोगों के बाल घूंघराले होते हैं। ऐसे में उन्हें गीले बालों में कॉम्ब करना आसान होता है। हालांकि कई लोग बाल सुखाने के बाद इन्हें कॉम्ब करते हैं जिसकी वजह से बाल बहुत ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं। अगर आप इस डैमेज से बचना चाहती हैं तो आप शैम्पू करते समय ही जब कंडीशनर लगाएं तो अपने बालों को कॉम्ब करें, आपके बाल आसानी से सुलझ जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top