बीटेक इंजीनियरिंग के बैकलॉग सेमेस्टर की परीक्षा कराने की मांग को लेकर घेराव


एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने रांची विवि परीक्षा नियंत्रक को घेरा

रांची। बीटेक इंजीनियरिंग बैकलॉग विद्यार्थियों के मामले को लेकर आज रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया गया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में छात्र आज सुबह रांची यूनिवर्सिटी पहुंचे। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्रों ने गेट के समक्ष अपनी मांगों को लेकर घेराव करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान इंदरजीत सिंह ने कहा कि रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के कारण बीटेक इंजीनियरिंग के बैकलॉग सेमेस्टर 1, 3 और 5 के विद्यार्थियों का अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। जिस कारण विद्यार्थियों को अनेक प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। उनका समय यूनिवर्सिटी के लापरवाही के कारण बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक, दो सब्जेक्ट में बैक के कारण महीनों से विद्यार्थी परीक्षा का इंतेजार कर रहे है। किसी को आगे की पढ़ाई में दिक्कत तो किसी को नौकरी में दिक्कत हो रही है। छात्र उलझन पर पड़े हुए है। बार बार के आग्रह के बाद भी रांची यूनिवर्सिटी मौन धारण करके बैठा हुआ है। जिस कर हमलोगों को प्रदर्शन और घेराव का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर दिसंबर महीने तक इन सभी विद्यार्थियों की परीक्षा नही ली गयी। तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन करेगी एवं रांची यूनिवर्सिटी में तालाबंदी करेगी। हंगामा और प्रदर्शन कर रहे छात्रों की नारेबाजी के बाद परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने सभी को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। छात्रों की बातों को सुनने के बाद परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने कहा कि इस महीने के आखिरी तक परीक्षा की तिथि निकालने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की कोशिश होगी कि दिसंबर में परीक्षा आयोजित हो जाय। ताकि छात्रों का समय बर्बाद होने से बचे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top