गिरिडीह: भाजपा ने उपचुनाव की रणनीति बनाई—हेमंत सरकार पर प्रहार के मुद्दे तय किए

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हमले का मामला गरमा गया है। बाउरी ने आरोप लगाया है कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ाकर पीटा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस दौरान पुलिस और प्रशासन कहां थे?

राज्य सरकार पर गंभीर आरोप

बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस प्रशासन के सहयोग से झारखंड में स्थिति को पश्चिम बंगाल जैसी बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य विरोधियों को डराना, प्रताड़ित करना और जेल में डालना है।

विरोध की आवाज दबाने का प्रयास

उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा विरोध करती है, तो बरहेट में पुतला जलाने से रोका जाता है। प्रदर्शनकारियों को थाने में बैठाया जाता है और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। बाउरी ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top