गिरिडीह : CO की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर, 4 लोग घायल 

गिरिडीह CO एक्सीडेंट ( Giridih CO Accident )

गिरिडीह CO एक्सीडेंट ( Giridih CO Accident ) : बुधवार को गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह पेट्रेल पंप के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार ने गांडेय के अंचलाधिकारी (सोओ) मो. हुसैन की गांड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सीओ गांड़ी में नहीं थे। उनका ड्राइवर और गार्ड गाड़ी में डीजल भरवाने जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

यह भी पढ़े… मंईयां सम्मान योजना : आखिर अबतक क्यू नहीं मिली जनवरी माह की राशि ?

टक्कर से दोनों वाहन खेत में गिरे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा गिरे और सफारी कार पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में सफारी कार में सवार 2 लोग, अंचलाधिकारी का चालक और गार्ड शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गिरिडीह CO एक्सीडेंट ( Giridih CO Accident )
सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *