गिरिडीह के मजदूर की ओमान में मौत, कार्य करते हुए मोबाइल टावर से गिरा

गिरिडीह। बगोदर के घाघरा गांव निवासी 35 वर्षीय धनेश्वर महतो की मौत ओमान में हो गई है। वह मोबाइल टावर लगाने का काम करता था। मोबाइल टावर में कार्य के दौरान बुधवार की देर शाम टावर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। धनेश्वर महतो के परिजनों को सूचना आज सुबह मिली। जानकारी के अनुसार मृतक धनेश्वर महतो पिछले कई महीनों से ओमान में मोबाइल टावर लगाने वाले कंपनी में काम कर रहा था। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम धनेश्वर टावर पर चढ़कर काम कर रहा था। उसी समय पूरा टावर ही गिर पड़ा। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से घाघरा गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top