गिरिडीह: पुलिस-CRPF ने की बड़ी कार्रवाई, भारी विस्फोटक सामग्री बरामद—जानें क्या है मामला

गिरिडीह: सुरक्षा बलों ने कानीडीह, चतरो, जोकाई नाला और सतकटिया के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई 29 अक्टूबर को CRPF 154वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भट्टाचार्य उपाध्याय भाष्कर और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

सर्च ऑपरेशन में बरामदगी

सुरक्षा टीम ने सुबह से दोपहर तक चली छापेमारी में EMULDYNE कंपनी की 494 जिलेटिन स्टिक, 16 क्षतिग्रस्त कमर्शियल डेटोनेटर और नौ बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद किए। यह सामग्री किसी बड़ी आपराधिक घटना में इस्तेमाल की जा सकती थी, जिससे स्थानीय सुरक्षा को खतरा था।

संयुक्त टीम का गठन

इस कार्रवाई के लिए सूचना के सत्यापन और आवश्यक कदम उठाने के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top