गिरिडीह: छुट्टी के कारण बंद था विद्यालय, सोलर प्लेट चुरा ले गए चोर

गिरिडीह ( GIRIDIH ): गिरीडीह के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल ( Project Girls High School ) डुमरी ( Dumri ) में लगे सोलर प्लेट ( Solar Plates ) को चोरों ने चुरा लिया है. मामले को लेकर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय डुमरी के प्रधानाध्यापक ने  लिखित सूचना थाना प्रभारी निमियाघाट और जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टी के कारण विद्यालय बंद था. जब 7 जनवरी को स्कूल खुला तो पाया गया कि स्कूल में लगे हुए सोलर प्लेट की तार काट कर सोलर प्लेट की चोरी कर ली गई है. विद्यालय प्रधानाध्यापक ने इस मामले में प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़े… Weather Forecast: झारखंड का पारा लुढ़का, पढ़ें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top