पुंदाग में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांची | पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक युवती ने देर रात करीब एक बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. युवती की पहचान 22 वर्षीय  श्वेता कुमारी के रूप में हुई है. वह बिहार के अरवल जिले की रहने वाली थी. वर्तमान में वह अपनी बड़ी बहन शिल्पा कुमारी के साथ पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रह रही थी.. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.  श्वेता कुमारी की बड़ी बहन शिल्पी कुमारी ने पुलिस को बताया कि वे किसी काम से परिवार वालों के साथ बाहर गयी थी. जब लौटी तो देखा कि श्वेता फांसी के फंदे से लटकी है. उसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी. बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि हाइट कम होने के कारण श्वेता की शादी ठीक नहीं हो रही थी. तीन बार शादी टूटने की वजह से वो पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी. लेकिन उसे पता नहीं था कि उसकी बहन ऐसा कदम उठा लेगी.

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top