रांची में युवती को अज्ञात अपराधी ने गोली मारी, गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती

📌 गांडीव लाइव डेस्क:

रांची के नगड़ी इलाके में एक युवती को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार की रात गोली मार दी। घायल युवती की पहचान मनीषा तिर्की के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अस्पताल में इलाज करवा रही है।रात के समय मनीषा अपनी एक सहेली के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंची, बाइक सवार एक युवक ने पीछे से आकर उसे गोली मार दी और फरार हो गया। मनीषा की पीठ में गोली लगी है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि अपराधी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, और उन्हें उम्मीद है कि अपराधी जल्द ही पकड़ा जाएगा।मनीषा के भाई बबलू तिर्की ने जानकारी दी कि हाल ही में मनीषा की शादी तय हुई थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। मामले की जांच प्रेम प्रसंग के दृष्टिकोण से भी की जा रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top