कुछ महीनों से दोनों में चल रहा था विवाद
हत्यारे की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
रांची। चान्हो के खक्सीटोली में आज सुबह राजू उरांव नामक युवक अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देनें के बाद वह अपने भतिजे के साथ मोटरसाईकिल में सवार हो कर भाग निकला।
थाना प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि मृतका 22 वर्षीय खुशबू कुमारी का कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था,हाल के करीब डेढ़ वर्ष से खुशबू अपने प्रेमी राजू उरांव के घर शहनाई टोली में ही पत्नी बन कर रह रही थी,लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था,तब से राजू कई बार खुशबू की हत्या करने की बात बोल चुका था,राजू के बुरे ख्यालात की जानकारी होने पर खुशबू ने अपनी भाभी को बताया था कि राजू उसकी हत्या करना चाहता है इस लिए वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है,तब उसकी भाभी ने भी उसके अपने मां बाप के घर चले जाने को कहा था। उसके बाद खुशबू अपने पिता के घर खक्सी टोला चली गयी,खुशबू के मायके चले जाने के बाद से वह काफी परेशान था,कई बार वह उसे अपने साथ ले जाना चाहा लेकिन वह नहीं गयी,
बाईक पर भतीजे के साथ गया था हत्या करने
घटना के संबंध में खुशबू की भाभी ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल से खुशबू के धर गया था,राजू उरांव का भतीजा मोटरसाईकिल स्टार्ट कर घर के बाहर सड़क पर खड़ा था और राजू बाईक से उतर कर खुशबू के घर गया उसके बाद उसे गोली मार दी,जिससे वह वहीं ढेर हो गयी,गोली की आवाज और घर में मौजूद उसके दो छोटे भाईयों की चीख सुनकर गांव के लोग जमा होने लगे तब तक घटना को अंजाम देने के बाद राजू अपने भतीजे के साथ मोटरसाईकिल पर सवार हो कर वहां से फरार हो गया।
इधर हत्या की खबर सुनते ही थी थाना प्रभारी रंजय कुमार सदलबल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया,और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया,हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में छापामारी शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
प्रातिक्रिया दे