GOAL फाउंडेशन डे पर GOAL समूह का उद्घाटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास का विस्तार घोषित

GOAL संस्था ने Foundation Day 2026 पर नई यात्रा की शुरुआत की

GOAL ने शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय से विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। Foundation Day 2026 के अवसर पर, संस्था ने एक महत्वाकांक्षी और बहुआयामी यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर, GOAL के Chairman एवं Managing Director बिपिन सिंह ने औपचारिक रूप से GOAL Group का अनावरण किया और संस्था के विस्तार की नई रूपरेखा पेश की। समारोह में GOAL की 29 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, विद्यार्थियों की उपलब्धियां, शिक्षकों का योगदान, और भविष्य के लिए संस्था के दृष्टिकोण को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

शिक्षा से सशक्तिकरण की दिशा में विस्तार

GOAL Group का यह विस्तार संस्था की दीर्घकालिक सोच का प्रतीक है। “Education to Empowerment” के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए, संस्था ने विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के लिए एक व्यापक इकोसिस्टम विकसित करने का संकल्प लिया है। इसके तहत शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, डिजिटल संचार और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि GOAL की शुरुआत एक शैक्षणिक संकल्पना के साथ हुई थी, और पिछले 29 वर्षों में हजारों परिवारों ने इस पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि GOAL Group का अनावरण न केवल व्यावसायिक विस्तार है, बल्कि यह जिम्मेदारियों के विस्तार का भी प्रतीक है।

अकादमिक उत्कृष्टता पर रहेगा जोर

GOAL के Academic Head गौरव सिंह ने बताया कि संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी अकादमिक संस्कृति और विद्यार्थियों के परिणाम हैं। बदलती दुनिया में भी अकादमिक उत्कृष्टता संस्था का मुख्य फोकस रहेगा। GOAL Group के माध्यम से शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर एक मजबूत अकादमिक इकोसिस्टम बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास पर भी जोर दिया जाएगा। GOAL के Marketing Head एस. डी. सिंह ने कहा कि वर्षों की मेहनत और परिणामों के माध्यम से GOAL ने एक मजबूत पहचान बनाई है। विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार के साथ, GOAL का लक्ष्य अपने ब्रांड को और सशक्त, आधुनिक और व्यापक बनाना है। GOAL जल्द ही शिक्षा के साथ-साथ एक बहुआयामी और समाज-केंद्रित समूह के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित करेगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top