रांची विवि का 35वां दीक्षांत समारोह कल, राज्यपाल करेंगे उदघाटन

रांची। रांची विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह कल आर्यभट्ट सभागार में होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस शामिल होंगे। राज्यपाल के स्वागत को लेकर आर्यभट्ट सभागार सज-धज कर तैयार है। रांची विवि के कुलपति डॉ कामनी कुमार ने बताया कि पोस्टर-बैनर, तोरण द्वार तैयार हो चुके हैं। रांची विवि परिसर के चारों तरफ राज्यपाल स्वागत के लिए पोस्टर बैनर लगा दी गई हैं। आर्यभट्ट सभागार में तीन गेट बनाए गए हैं। जिसमें मुख्य गेट से राज्यपाल की एंट्री होगी। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल के स्वागत की तैयारी के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद होगी। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला बल की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग रांची के एसएसपी करेंगे। रांची विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में कुल 79 गोल्ड मेडलिस्ट को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 15 गोल्ड मेडलिस्ट को राज्यपाल द्वारा सम्मानित होंगे। इसके अलावा पीएचडी होल्डर विद्यार्थी भी इस दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं दीक्षांत समारोह की सारी गतिविधियां विश्वविद्यालय परिसर की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *