कांग्रेस का झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान कल से

प्रदेश प्रभारी सहित नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लगायी हाजरी

देवघर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शंखनाद कल संताल परगना के साहिबगंज से करेंगे। एक रैली में अभियान की शुरूआत करेंगे। इस अभियान से कांग्रेस झारखंड में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस लाने की कोशिश कर रही है। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय आज देवघर पहुंचे। उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग में बाबा बैद्यनाथ की चौखट पर हाजिरी लगाई।

बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद मंदिर परिसर में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक पूरे देश को एक करने, लोगों को मजबूती और विश्वास दिलाने के मकसद से जिस संकल्प को लेकर चले हैं। बाबा भोलेनाथ उनके मंसूबे को सफल करें। उन्होंने बाबा से कामना की है कि झारखंड का विकास हो।

उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस अपनी विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने में कामयाब होगी। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का झारखंड में पहला कार्यक्रम संताल परगना के गुमानी में शनिवार को हो रहा है। भव्य रैली के माध्यम से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरूआत यहां की जा रही है। इस रैली के सफलता की भी कामना की है।

दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर उतरते ही कांग्रेस के वरीय नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जामताड़ा विधायक डा इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अलावा प्रदेश के कई वरीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। बाबा की पूजा करने के बाद प्रदेश प्रभारी सड़क मार्ग से गोड्डा के रास्ते गुमानी के लिए प्रस्थान कर गए, जहां वे गोड्डा में विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top