सर्दियों में बॉडी स्किन केयर के लिए बेस्ट है घरेलू उबटन

सर्दियों के मौसम में केवल चेहरे की स्किन ही रूखी और बेजान नहीं होती है। बल्कि पूरे शरीर की त्वचा ड्राई होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि सर्दी के मौसम में चेहरे के साथ-साथ बॉडी स्किन का भी ख्याल विशेष तौर पर रखा जाए। हालांकि बहुत से लोग अपनी बॉडी स्किन केयर के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इसका कोई खास फायदा उन्हें होता नहीं है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घरेलू उबटन की मदद ले सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि स्किन की देखभाल के लिए उबटन लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। तो क्यों ना इस बार स्किन केयर के लिए घर में तैयार किए गए उबटन का इस्तेमाल किया जाए। अब उबटन को किस तरह से तैयार किया जाना है और कैसे इस्तेमाल करना है आइए जानते हैं।
इस तरह से तैयार करें उबटन : उबटन बनाने के लिए सबसे पहले आप किसी बाउल में एक चम्मच हल्दी लें और इसमें थोड़ा सा दही और गुलाब जल मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें एक चुटकी केसर डाल दें। फिर इसमें थोड़ा सा बेसन और एक चम्मच बादाम या नारियल का तेल मिक्स कर के पेस्ट बना लें। आपका उबटन तैयार है।
ऐसे इस्तेमाल करें उबटन : सर्दियों में बॉडी स्किन केयर के लिए उबटन को नहाते समय साबुन की जगह इस्तेमाल करें। इसको बॉडी पर हल्के हाथों से अप्लाई करें और इसके बाद धीरे-धीरे स्किन की मसाज करें, फिर शॉवर ले लें। आप इसे फेस पैक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फेस पर इस उबटन को लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें फिर पानी से चेहरा धो लें।
बटन के फायदे : उबटन के इस्तेमाल से आपकी स्किन का रूखापन खत्म होगा और स्किन में नमी आएगी, जिससे स्किन कोमल होगी और ग्लो करने लगेगी। इसके साथ ही चेहरे और हाथ पैरों में मौजूद टैनिंग भी आसानी से दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं अगर आपकी बॉडी या फेस पर अनचाहे बाल हैं, तो उबटन के इस्तेमाल से आपको धीरे-धीरे इनसे भी निजात मिलने लगेगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top