होटल कैनेलाइट के निदेशक मिथिलेश झा की सड़क दुर्घटना में मौत

छतीसगढ़ के रायगढ़ से कार से लौटते समय आज सुबह हुआ हादसा

जमशेदपुर। साकची स्थित होटल कैनेलाइट के निदेशक मिथिलेश झा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जाता है मिथिलेश झा के साथ होटल के दो अन्य निदेशक निर्मल दीप व विनोद सिंह छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ गए थे। वहां से जमशेदपुर लौटते समय रायगढ़ में ही आज सुबह उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें मिथिलेश झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि निर्मल दीप व विनोद सिंह को भी गंभीर चोट लगी है। निर्मल दीप की स्थिति काफी गंभीर है। यह खबर मिलते ही जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। मिथिलेश झा के बड़े भाई होटल के निदेशक अमलेश झा मूर्छित हो गए हैं। परिवार में कोहराम मच गया है। जमशेदपुर से होटल के मैनेजर समेत परिजन रायगढ़ रवाना हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top