गैस सिलेंडर विस्फोट से उड़े घर के परखच्चे

रांचीः राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अपर हटिया में गैस सिलेंडर का जबरदस्त विस्फोट हुआ है जिससे कई लोगों के घायल होने की खबर है. इस हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यह घटना हटिया के मुस्लिम मोहल्ले का है. घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई. वहीं विस्फोट से घायल हुए लोगो को स्थानीय की मदद से अस्पताल भेजा गया.

इधर, गैस सिलेंडर विस्फोट होने की खबर अग्निशमक विभाग की दे दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमक विभाग ने आग पर काबू पाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट इतना भयावाह था कि जिस घर में यह ब्लास्ट हुआ कि उसके छत का परखच्चे उड़ गए. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जगरनाथपुर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है. 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top