ऐसे बनाएं मूंग के पकोडें

सर्दी के मौसम में पकोड़ें खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन हर रोज आलू-प्याज के पकोड़े नहीं खाए जा सकते। ऐसे में इस बार आप मूंग दाल के पकोड़ों के साथ भी सर्दी का लुत्फ उठा सकते हैं। जानें पकोड़े बनाने का आसान तरीका।
मूंग दाल के पकोड़े बनाने की वि​धि
स्टेप- 1: सबसे पहले दाल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।
स्टेप-2 :फिर पानी निकालकर दाल को मिक्सी में दरदरा यानी थोड़ा मोटा पीस लें।
स्टेप-3: दाल को ज्यादा बारीक न पीसें इससे पकोड़े बनाने में दिक्कत आएगी। अब बाकी का सामान दाल के तैयार पेस्ट में मिला दें।
स्टेप-4:एक बर्तन में तेल गरम करें और तेल गर्म होने पर दाल के पेस्ट की पकोड़यिां बनाकर इसमें डीप फ्राई करें।
स्टेप-5: अब पकोड़ों को सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर सेकें फिर प्लेट में निकालकर चटनी के साथ गर्मागरम सर्व करें।
रेसिपी की सामग्री
1 कप मूंग दाल
2 चम्मच मिर्ची और
लहसुन का पेस्ट
स्वादानुसार चम्मच नमक
1/2 कप रिफाइंड तेल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top