हाइड्रा ने जानकी यादव को धक्का मारा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई

रामगढ़ जिला: भुरकुंडा थाना क्षेत्र सेंट्रल सौंदा एकता क्लब के समीप एक हाइड्रा ने जानकी यादव नाम व्यक्ति को धक्का मारा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई

जानकारी अनुसार एकता क्लब निवासी जानकी यादव सड़क क्रोस कर रहे थे जिस दौरान स्पीड अनियंत्रित हाइड्रा ने अपने चपेटे में लिया। गुस्साए लोगों ने सौंदा उरीमारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया- इस दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पीसीआर वैन को भी आक्रोशित स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।


इससे पुर्व 19 फरवरी को इसी रोड में हाइवे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई थी ओर एक घायल हुए थे जिसके बाद भी सड़क दुघर्टना थम नही रहा।


घटनाक्रम के बाद से ही रामगढ़ हजारीबाग बड़कागांव का रोड जाम -पुलिस गाड़ी पीसीआर वैन पर भी पथराव कर भिड़ द्वारा गुस्सा निकाला गया जिसके बाद पीसीआर वैन को मौके से हटना पड़ा।


मामले देखते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिरेंद्र चौधरी सहित अन्य थाना प्रभारी द्वारा हालात को काबू करते हुए भिड़ को नियंत्रित कर विधी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top