मधुबन में इडी का छापा

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने छापामारी की है. छापामारी में इडी ने होटल मधुबन के मालिक सनोज कुमार और उनके मैनेजर के अलावा उनके अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि हाल के दिनों में कुछ होटलों में उनके निवेश के बारे में पता लगाया जा रहा है. सूत्र बताते है कि कोयला के खनन विभाग में हुए घोटाले में किसी ने होटल मधुबन के मालिक के साथ निवेश किया है, जिसको लेकर यह छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि इडी की टीम सुबह 7 बजे ही आदित्यपुर के होटल मधुबन में धावा बोल दिया. इसके बाद उन लोगों ने होटल के मालिक को वहां बुलवाया. उनके एक मैनेजर को भी बुलाया गया. इसके बाद एक कमरे में उन लोगों से पूछताछ शुरू की गयी. होटल में सामान्य तौर पर कारोबार चल रहा है. होटल नोवांटा भी उनका भी है. इसके अलावा रांची में भी एक होटल उपरोक्त लोगों ने खोला है. कहां उनका निवेश हुआ है, इसको लेकर पता लगाया जा रहा है. हालांकि, इसके बारे में होटल मालिक या इडी की टीम की ओर से कुछ नहीं कहा जा रहा है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top